मोदीनगर : गोविंदपुरी में एक नई फूड स्ट्रीट का शिलान्यास किया गया है। तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस फूड स्ट्रीट में 70 दुकानें होंगी।इन दुकानों को खाद्य सामग्री के लिए किराये पर दिया जाएगा। बुधवार को नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया। दुकाने शुरू होने से शहरवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा।हाल ही में नगरपालिका की तरफ से 20 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी दी गई है, जिनमें फूड स्ट्रीट, ई- लाइब्रेरी, मंडप हाल, टाउन हाल, स्पोर्ट काप्लेक्स आदि कार्य शामिल है। टाउन हाल का कार्य अंतिम चरण में है। अब बुधवार से फूड स्ट्रीट का भी कार्य शुरू हो गया। सुबह नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, अधिशासी अधिकारी नरेंद्रमोहन मिश्र व कई सभासद मौजूद रहे। चेयरमैन ने इस दौरान कहा कि फूड स्ट्रीट में खाद्य सामग्री के लिए दुकानें किराये पर दी जाएगी। शहर के लाेगों को खाद्य सामग्री के लिए अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। सभी एक ही जगह मिल सकेगी। शहर की मशहूर खाद्य सामग्री की भी दुकान यहां रहेगी। अभी दुकानों का किराया निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन यह आम आदमी को ध्यान में रखकर निश्चित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्य भी जल्द ही धरातल पर दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *