मोदीनगर। थाना क्षेत्र निवाड़ी कस्बा में पानी का दबाव बढ़ने से उजैड़ा माइनर की पटरी कटने से करीब 200 बीघा गेंहू व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। प्रशासन से भाकियू किसान सभा ने मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर राजस्व टीम ने खेतों में नुकसान का जायजा लिया।कस्बा निवाड़ी में पतला खिदौड़ा मार्ग पर उजैड़ा माइनर रजवाहे से खेतों की सिंचाई की जाती है। काफी समय से रजवाहे में पानी नहीं आ रहा था, इस कारण किसानों की फसल सुख गई थी।चार दिन पहले ही उजैड़ा माइनर में पानी छोड़ा गया। बुधवार सुबह पानी कापटरी कटने से करीब 200 बीघा गेंहू व गन्ने की जलमग्न हुई फसल। संवादअधिक दबाव होने से माइनर रजवाहे की पटरी कट गई। पटरी कट से रजवाहे का पानी खेतों में भर गया। खेतों में करीब दोदो फीट तक पानी भर गया और गेंहू व ईख की फसल डूब गई।इससे फसलों को नुकसान हुआ है। भाकियू किसान सभा के पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।बताया कि किसानों की करीब दो सौ बीघा से अधिक फसल पानी के कारण बर्बाद हो गई है। चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द मुआवजा नहीं दिया तो तहसील पर प्रदर्शन किया गया जायेगा। नरेंद्र त्यागी, सतेंद्र त्यागी, सभासद राजकुमार त्यागी, मंगू केवट, मुलराज त्यागी, गोलू, सुबोध त्यागी, मदनलाल फौजी, बिट्टू, अंकित त्यागी, रमेश त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *