28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1991 – खाड़ी में युद्ध विराम लागू।

1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।

1994 – अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।

1996 – क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।

1999 – कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।

2003 – भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।

2005 – मिलियन डॉलर बेबी को मिले चार ऑस्कर पुरस्कार।

28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1947 – विजय बहुगुणा – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं।

1944 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

1913 – पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।

28 फ़रवरी को हुए निधन

1936 – कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।

1963 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत)

1904 – जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर थे।

1572 ई. – राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *