मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में पिता ने बेटी के साथ कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। जब पत्नी ने विरोध किया तो ससुरालियों ने उन्हें ही बुरी तरह पीट दिया। पत्नी की शिकायत पर मोदीनगर पुलिस ने पति समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया है। मेरठ के दौराला की एक महिला की शादी 17 साल पहले मोदीनगर के एक गांव में हुई थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से महिला को एक बेटा व बेटी थी। पति ने दोनों बच्चों का ख्याल रखने का भरोसा दिया था। कुछ समय बाद महिला ने एक बेटा और एक बेटी को भी जन्म दिया। आरोप है कि पिछले कुछ समय से पति शराब पीने का आदि हो गया। आए दिन वह शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट करता। कुछ दिन पहले उनकी सगी 15 वर्षीय बेटी कमरे में थी। उसे अकेला पाकर पिता कमरे में गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। कपड़े तक फांडने का आरोप है। शोर सुनकर महिला मौके पर पहुंची और बेटी को बचाया। इसी शिकायत महिला ने ससुरालियों से की। इसपर उन्होंने उल्टा महिला को ही पीट दिया। महिला ने पति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। इसपर ससुराल के लोग और भड़क गए। गाली-गलाैज कर उन्हें बुरी तरह पीटा। परेशान आकर महिला ने थाने में शिकायत दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पति, जेठ, जेठानी, देवर व देवरानी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।
