मोदीनगर

निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। विरोध पर उनके साथ मारपीट की गई। धारदार हथियार से हमला करने का भी आरोप है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक गांव की महिला के मुताबिक, उनके पति बृहस्पतिवार को डयूटी गए थे। वे कमरे में थी। इस बीच ससुर कमरे में आया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध किया तो ससुर ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपित ने धारदार हथियार से महिला पर वार कर दिया। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर ससुर की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *