मोदीनगर :
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में एक पिता-पुत्र पर दबंगो ने फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को चोट आई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। गांव सैदपुर के जितेश अपने बेटे तरुण के साथ खेत में काम कर रहे थे।इसी बीच दबंग आए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर दबगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से वार कर आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि गजेंद्र, शैलेंद्र व पंकज पर केस दर्ज कर किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।