मोदीनगर : भोजपुर के गांव ईशापुर में बच्चों के विवाद में आरोपियों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव ईशापुर के मूलचंद के मुताबिक, उनका 11 वर्षीय बेटा लविश घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच पड़ोसी आरोपी आया और लवीश से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। लविश रोते हुए घर पहुंचा तो स्वजन को पूरी बात बताई। इसपर मूलचंद आरोपियों का विरोध करने उनके पास पहुंचे। इसपर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। मूलचंद को बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर जब मूलचंद का भतीजा सचिन मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। दोनों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किये। दोनों पर पथराव भी कर दिया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे तो आरोपी भाग निकले। मूलचंद व सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मूलचंद की शिकायत पर ईशापुर के विक्की, रोकी, शिवम व विनीत पर केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *