मोदीनगर :थाना क्षेत्र के गांव फफराना में खेत पर किसान से आरोपियो ने मारपीट कर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचा लहराकर दहशत भी फैलाई है। किसान की तहरीर पर मोदीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। गांव फफराना के कपिल चौधरी के मुताबिक, गांव में उनके खेत हैं। वे कुछ दिन पहले खेत पर थे। इस बीच आरोपित आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। धमकी दी यदि उन्हें बिना रुपये दिये कालोनी शुरू की तो हत्या कर देंगे। इस दौरान आरोपी तमंचे से लैस थे। तमंचा सटाकर हत्या की धमकी दी। इतना ही नहीं, कपिल के बेटे के अपहरण की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से निकल गए। कुछ ही दिन बाद कपिल के भाई काे काल कर आरोपी गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। आरोपियों की हरकत से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को धमकी भरी काल रिकार्डिंग की दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि बेगमाबाद गांव के ईशु नेहरा व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *