मोदीनगर :भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव पलौता में खेत पर काम करते समय किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव पलौता के 26 वर्षीय दीपक कुमार किसान थे। उन्होंने खेत में ईंख बो रखी है। वह सुबह खेत पर काम करने गए थे। इस बीच खेत में पानी में करंट आ रहा था। जैसे ही दीपक पानी में पहुंचे तो करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचीं और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के मुताबिक, अभी स्पष्ट नहीं है कि खेत में करंट कैसे आया। आशंका है कि हाईटेंशन लाइन से करंट आया। हालांकि, अभी कोई पुष्टि नहीं है। एसीपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *