मोदीनगर नन्द नगरी कॉलोनी में स्वर्णकार समाज मोदीनगर का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। स्वर्णकार समाज के संगठन मंत्री डॉ0 ऋषिपाल वर्मा के जिम परिसर में स्वर्णकार समाज का पारिवारिक मिलन समारोह में बतौर मुूख्य अतिथि धर्मवीर वर्मा, ब्रजमोहन वर्मा, एडवोकेट अरूण वर्मा, परमात्मा शरण वर्मा, पुनीत सोनी व राज्य सभा सासंद के नीजी सचिव हर्षित वर्मा ने अपनी भागेदारी निभाई। सभी बंधुओं ने अपने विचार और सुझाव में संगठित होने पर और 23 फरवरी को संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में एक के साथ पांच स्वर्णकार समाज के बंधुओं को लाने का आहवान किया। समारोह में बोलते हुये वक्ताओं ने कहा कि स्वर्ण समाज को स्वर्ण सा सम्मान मिले हम बिखरे मोतियों को भी एक पहचान मिले। अध्यक्ष माहित सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोग देश दुनिया में बड़े ही उच्च पदों पर आसीन है, लेकिन आज की युवा पीढ़ी शिक्षा से दूर होती जा रही है, उन्होंने युवाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ने का आहवान किया और कहा कि शिक्षा के साथ ही युवाओं को राजनीति में भी अपनी हिस्सादारी निभानी होगी। कार्यक्रम में सुधीर वर्मा ने 5100 रुपयें का सहयोग दिया और जरूरत पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान संयोजक विष्णु वर्मा, मीडिया प्रभारी मोंटी वर्मा, देवेंद्र वर्मा, अजय स्वर्णकार, सालिक चंद वर्मा, संगठन सचिव विकास सोनी, देवेन्द्र सोनी, राहुल वर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
