भोजपुर :गांव कलछीना में आरोपियों ने घर में घुसकर महिला को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। चार आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना की शाजमा के मुताबिक, वे अपने घर में थी। इसी बीच आरोपी उनके घर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसाें से बुरी तरह पीटा दिया। आसपास के लोग मौके पर आने लगे तो आरोपी भाग निकले। मामले में एसीपी ने बताया कि नूरू, शकीला, उसमान, भूरी पर केस दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
