• विद्युत विभाग, प्रशासन व पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

मोदीनगर

विद्युत विभाग, प्रशासन व पुलिस टीम ने कलछीना गांव में छापेमारी कर सोमवार को बिजली चोरों पर शिकंजा कसा। 20 से अधिक मकानों में चोरी से बिजली इस्तेेमाल की जा रही थी। टीम ने लोगों से करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूला। कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया। विभाग की बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई से बिजली चोरों में बेचैनी है। दोपहर करीब एक बजे टीम गांव में पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने दुकानों के शटर तक बंद कर दिये। टीम ने घरों व प्रतिष्ठानों में चेक किया तो बड़े स्तर पर बिजली चोरी मिली। एक के बाद कई घरों में टीम गई। वहां चोरी की बिजली का इस्तेमाल किया गया था। कुछ जगहों पर खंभे पर कटिया भी डाली हुई थी। इस दौरान कई जगहों पर मीटर भी खराब मिले, जिन्हें तुरंत टीम ने कब्जे में ले लिया। एक्सईएन मोदीनगर महेश उपाध्याय ने बताया कि बिजली चोरो के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी कराई जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *