मोदीनगर :
थाना क्षेत्र के काजमपुर रोड स्थित एक दुकान के बाहर से ई रिक्शा चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। मुरादनगर के तेलियान मोहल्ले के नफीस ई रिक्शा चालक हैं। वे मोदीनगर मुरादनगर में ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन करते हैं। बुधवार को मोदीनगर की काजमपुर रोड पर आए थे। यहां एक दुकान के बाहर ई रिक्शा खड़ी कर अंदर चले गए। इसी बीच आरोपित ने उनकी ई रिक्शा को चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब नफीस लौटे तो चोरी की जानकारी की। आसपास में पति किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *