मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र की हापुड़ रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी में ई-रिक्शा चोरी हो गई। उस समय पीड़ित सब्जी खरीदने गए थे। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला के सोनू कुमार सब्जी विक्रेता हैं। सोमवार सुबह वे सब्जी खरीदने के लिए मंडी में आए थे। ई-रिक्शा बाहर खड़ी कर सब्जी खरीदने के लिए अंदर चले गए। इसी बीच कुछ बदमाश आए और ई-रिक्शा को चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब सोनू बाहर आए तो चोरी का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *