मोदीनगर :दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में बदमाशों ने ई रिक्शा को चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ई रिक्शा की तलाश शुरू कर दी है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव झलावा ग्यासपुर की सलमा के मुताबिक, उनकी ई रिक्शा दो दिन पहले मोदीनगर में दुकान के सामने खड़ी थी। इस बीच बदमाश आये और ई रिक्शा चोरी कर ले गए। उन्होंने आसपास में पता किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। मामले में उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
