मोदीनगर :दिल्ली मेरठ मार्ग पर नार्थ रैपिड स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने ईरिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र के गांव धौलड़ी के कल्लू व बब्बू किसी काम से ई-रिक्शा से मोदीनगर आए थे। कल्लू ई-रिक्शा चला रहे थे। जबकि बब्लू पीछे बैठा था। इस बीच जब वे मोदीनगर में महेंद्रपुरी गेट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गई। घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा दिल्ली मेरठ मार्ग पर बसस्टैंड के सामने तेज रफ्तार बस ने मेरठ की कैलाशपुरी कालोनी के अतुल कुमार को भी टक्कर मार दी। अतुल मेरठ जाने के लिए मोदीनगर बसस्टैंड के सामने बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच हादसा हुआ। अतुल की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हैं। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालकों की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
