Modinagar । फर्जी वसीयत की जांच के बारे में एक सामाजिक संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने सीओ मोदीनगर पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सीओ पर उनका मानसिक उत्पीडन कर अर्नगल आरोप लगा रहे है।
बताते चले कि सामाजिक संस्था टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा व पूर्व जिला पंचायत सदस्या डॉ0 दीपा त्यागी ने अपने कार्यालय में आहूत एक प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 4 जनवरी को वह तहसील स्थित सीओ पुलिस सुनील कुमार सिंह से एक फर्जी वसीयत की जांच के बारे में वार्ता करने गई थी, तो वार्ता के दौरान मामले की जानकारारी दिए जाने के बजाय सीओ ने परिवार की अन्य बातें कर मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इससे क्षुब्ध हो डाॅ0 दीपा त्यागी ने सारे मामले की शिकायत महिला आयोग से लेकर पुलिस के आलाधिकारियों से करने की बात कही है। उधर, सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि लगायें जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद है। इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नही है। इस दौरान आदित्य शर्मा, मोंटी शर्मा, सिमरन जायसवाल, पारुल झा, सुरेंद्र सिंह रावत, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।