मोदीनगर :
कोतवाली क्षेत्र की हरमुखपुरी कॉलोनी में घरेलू सहायिका ने एक घर से लगभग 15 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी को चोरी हुए गहनों समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि उसने बेटियों के शादी करने और कर्ज उतारने के लिए चोरी की थी।हरमुखपुरी कालोनी के विजय प्रताप सिंह ने मोदीनगर थाने में केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनके घर से जेवर चोरी हो गए हैं। पुलिस ने इसपर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज आदि चेक की तो घरेलू सहायिका पर संदेह हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटना का पर्दाफाश हुआ। महिला की निशानदेही पर सोने की कुंडल, सेट, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पेंडेंट, गेल का सेट आदि जेवर बरामद हुए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजयनगर कालोनी की स्वाति है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उनपर कर्ज हो गया था। कर्ज देने वालों का तकादा बढ़ता जा रहा था। दो बेटियाें की शादी करने की उनपर जिम्मेदारी थी। इसलिए उन्होंने जेवर किये। एसीपी ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है।
