मोदीनगर : पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। अनिश्चितकालीन धरने को एसडीएम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया। पहले से घोषित धरने की सूचना के चलते बुधवार 10 बजे बड़ी संख्या ग्रामीण तहसील में पहुंचे और टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। धरने पर एसडीएम अजीत सिंह पहुंचे। एसडीएम ने 25 करोड़ रुपये मंदिर में खर्च करने के लिए 28 फरवरी को मंदिर परिसर में बैठक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरने को स्थगित कर दिया गया
