मोदीनगर। परीक्षा देने जा रहे छात्र को गांव सीकरी खुर्द के निकट पीटने के मामले में जिपं सदस्य अनिल गौतम समेत 15 लोगों के खिलाफ मंगलवार को मोदीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। घायल छात्र का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। भोजपुर के गांव कलछीना निवासी रिहान और आदिल सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने मोदीनगर जा रहे थे। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम के पुत्र और उसके लगभग 15 साथियों ने छात्रों को गांव सीकरी खुर्द के समीप घेर लिया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिहान के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि परवेज आलम की तहरीर के अनुसार जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम उसके पुत्र व एक अन्य समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *