मोदीनगर : मोदीनगर नगरपालिका की तरफ से मकर संक्रांति के मौके पर हापुड़ रोड स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम आयाेजित किया गया। जिसमे सीकरी महामाया देवी मंदिर में दान किये कपड़े, चुनरी व अन्य सामान जरूरतमंदाें को वितरित किये गए। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली रहे। बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चेयरमैन ने कहा कि समाज के प्रत्ये तबके को ध्यान में रखकर नगरपालिका काम कर रही है। पूरी कोशिश है कि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर वेद प्रकाश चौधरी, ललित त्यागी, बबलू कौशिक, राजस्व निरीक्षक अंकित चौधरी, सफाई निरीक्षक अमरीश कुमार, अंकित गोयल, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *