मोदीनगर :दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बीआर फार्म हाउस के निकट शनिवार रात चढ़त में डांस के दौरान हुए विवाद के चलते एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मोदीनगर के बेगमाबाद गांव के प्रिंयाशु नेहरा के मुताबिक, 12 फरवरी को उनके दोस्त आकाश की शादी थी। समारोह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक फार्म हाउस में था। जहां वे अपने साथियों के साथ शामिल होने गए थे। यहां चढ़त के दौरान दुल्हे के मौसी के लड़के शिव से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि शिव ने अपने साथियों क साथ मिलकर प्रियांशु को बुरी तरह पीट दिया। उनके गले से सोने की चेन लूटने का भी आरोप है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि थाना क्रासिंग रिपब्लिक की कृष्णानगर बागू कालोनी के शिवा सोनी व अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *