मोदीनगर। किन्नरों के दो पक्षों में क्षेत्र को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष ने रविवार को थाने पर हंगामा किया। दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्ष में दस्तावेज होने का दावा किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।मोदीनगर में किन्नरों के बीच बधाई मांगने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में चार महीने पहले ही किन्नरों के साथ ढोलक बजाने वाले युवक अलबक्ष की हत्या तक कर दी गई थी। इसके बाद भी विवाद नहीं सुलझा। रविवार को मोदीनगर की किन्नर गोपाल अपने साथियों के साथ मोदीनगर थाने पहुंची और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि किन्नर कलवा गांव कादराबाद क्षेत्र में जबरन बधाई वसूली का काम कर रहा है। जबकि यह क्षेत्र गोपाल का है।उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसी बीच कलवा किन्नर भी अपने साथियों के साथ मोदीनगर थाने पहुंचे गया। उन्होंने भी गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी। एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा चला। इस बीच एसएचओ मोदीनगर उनके बीच पहुंचे और समझाकर शांत किया। जिसके बाद दोनों पक्ष घर लौट गए।है।