Home AROND US केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत

0
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत
Disha image

Modoinagarकेन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी ग्रीष्मावकाश में युवा पीढ़ी को मातृ-पितृ ईश्वर भक्त व देश भक्त निर्माण करने का अभियान चलाया जाएगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आज चरित्रवान, संस्कारित, सुसंस्कृत युवाओं का निर्माण करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। कबीर बस्ती, पुरानी सब्जी मंडी, दिल्ली में स्थित आर्य समाज के मुख्यालय पर आयोजित हुई बैठक में अनिल आर्य ने कहा कि आज वृद्धाश्रम खुल रहे हैं यह चिंता का प्रश्न है, कि नई पीढ़ी में माँ बाप की सेवा भावना में कमी आयी है। उन्होंने विशाल युवा चरित्र निर्माण शिविर पौड़ी गढ़वाल में आगामी चार जून से 12 जून तक आयोजित करने की घोषणा की। शिविर में 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के युवक लिए जायेंगे। उन्हें योगासन, दंड बैठक, लाठी, जुडो कराटे, बॉक्सिंग व आत्मरक्षा शिक्षण दिया जायेगा व वैदिक संस्कृति की जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही आचार्य अखिलेश्वर की अध्यक्षता में योगसाधना शिविर भी चलेगा। योगीराज विश्वपाल जयन्त योग व ध्यान करवायेंगे। इसके साथ ही देश के विभिन्न स्थानों पर भी शिविर लगेंगे व युवा संस्कार अभियान चलाया जाएगा। बैठक का शुभारंभ आचार्य महेन्द्र भाई ने यज्ञ के साथ किया व नववर्ष में सभी को ओम ध्वज वितरण किये गए। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने आगुंतको का आभार जताया ओर गाजियाबाद जिले से 50 युवक व ध्यान योग साधक भेजने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओम सपरा, यज्ञ वीर चैहान, रामकुमार सिंह आर्य, महावीर सिंह आर्य, रीता जयहिंद, देवेन्द्र भगत, दिनेश सिंह आर्य, माधवसिंह आर्य, गौरव झा, सुनील खुराना, संतोष शास्त्री, प्रतिभा सपरा, राधा कांत शास्त्री, जितेंद्र सिंह आर्य, नेत्रपाल आर्य आदि ने भी अपने विचार रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here