मुरादनगर। संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तेदार ने घर में घुसकर महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को गाजियाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तनाव को देखते कॉलोनी में पुलिस फोर्स लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
जीतपुर कॉलोनी में रहने वाली महिला के पति की चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है, वह अपने दो बेटों के साथ रहती है। बताया गया है कि महिला के पति ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी मेन बाजार में स्थित कॉलोनी में रहती है, जबकि पीड़ित महिला (दूसरी पत्नी)जीतपुर कॉलोनी में रहती है। पुलिस के अनुसार महिला के पति की पहली पत्नी व उसके बच्चों से संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। बताया गया है कि रविवार शाम करीब पांच बजे महिला का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद महिला अपने घर आ गयी। बताया कि हमलावर घर में घुस आये और महिला पर तोबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा का कहना है कि संपत्ति विवाद के चलते महिला को गोली मारी गयी है। घायल महिला ने अपने जेठ, भतीजे व सौतेले बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। एसपी देहात का कहना है कि पीड़ित महिला के परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *