मोदीनगर। भाजपा राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर यंहा जांगिड समाज के लोगों ने आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस पर पिछड़े वर्ग के लोगों को हजारों की संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान में आने का निमंत्रण दिया। गोविन्दपुरी पुलिस चौकी के निकट स्थित एक नीजी बैंकटहाल में आयोजित स्वागत समारोह में हिस्सा लेने पंहुचे भाजपा राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र जांगड़ा एंव ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 प्रमेन्द्र जांगडा ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम एवं विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

उन्होंने कहा कि इस दिन विश्वकर्मा दिवस के साथ ही श्रम दिवस भी है ओर भारत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म दिवस भी है। प्रमेंद्र जांगड़ा ने कहा देश में पिछड़ी जातियों को नरेंद्र मोदी की सरकार ने बहुत सहयोग किया है,  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच का संचालन ध्यान सिंह जांगड़ा ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विनोद वैशाली, सभासद ललीत त्यागी, नवीन जायसवाल, अनुज त्यागी, अजय सैन, राकेश जांगिड़, अशोक जांगिड़, मुकेश कुमार जांगड़ा, हरपाल जांगड़ा, यशपाल जांगड़ा, देवेन्द्र चौधरी, रोहित अग्रवाल, नीतिन, मुकेश जांगिड़, दौलतराम जांगिड आदि मौजूद रहें। इसके बाद भाजपा राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र जांगड़ा एंव ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 प्रमेन्द्र जांगडा अपने दलबल के साथ लक्ष्मीनगर स्थित भाजपा नेता हर्षित वर्मा के आवास पर पंहुचे। यंहा उनका ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी व परमात्माशरण वर्मा ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री श्रीमती अनिला सिंह आर्य, डॉ0 उपेंद्र आर्य, शहर मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नवीन जायसवाल, सभासद ललित त्यागी, राजकुमार तंवर, राजेंद्र वर्मा, अनिल सैन,  नितिन रोहिल्ला, शिवम, दौलत राम जांगिड़, नरेंद्र सेन, राकेश जांगिड़, अनुज वर्मा, निपुण वर्मा, राजीव, अविनाश कांत, अनित कुमार, सुनील, मोंटू, कमल आदि मौजूद रहें।

Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here