मोदीनगर।  ब्लाक भोजपुर से सुचेता सिंह के निर्विरोध ब्लॉक  प्रमुख बनाए जाने  पर उन्हें बधाई देने  वालों का तांता  लगा  हुआ है। ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि मुझे समर्थन  करने वाला हर शख्स  प्रमुख है, ये जीत मेरी नही  जनमानस की जीत है। विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, भाजपा जिलाध्यक्ष  दिनेश सिंघल, डॉ0 देवेंद्र शिवाच, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी,  जिला कार्य समिति के सदस्य पुष्पेंद्र रावत, वरिष्ठ नेता  स्वदेश जनै, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, मनीष चैधरी,  गौरव, प्रिंस राठी, आकाश शर्मा हिन्दूवादी नेता सोमेश शर्मा व प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप चैहान, चुन्नू गोयल आदि ने सुचेता सिंह व उनके पति आशीष चैधरी को प्रमुख बनने की बधाई देते हुए अपनी ओर से एक प्रतीक चिन्ह भेट किया। सुचेता सिंह ने कहा कि मुझे समर्थन करने वाला हर शख्स  प्रमुख  है, ये जीत मेरी नही जनमानस की जीत  है। मैं  तो आप सबकी सेवादार बनकर सेवा करूंगी। सुचेता सिंह इससे  पहली योजना में लतीफपुर तिबड़ा गांव की प्रधान रही  थी, ओर उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में रिकॉर्ड विकास कार्य कराएं  साथ ही गांव तिबड़ा को ओडीएफ में प्रथम स्थान दिलाने  में  उन्होंने अहम भूमिका अदा की। इसके  अलावा  सुचेता सिंह  अपने कार्यों को लेकर कई बार शासन व प्रशासन स्तर से  सम्मानित हो चुकी है। इतना ही नही कई अन्य राज्यांें से  निमंत्रण मिलने पर उन्होंने अन्य प्रदेशों में प्रदेश का  प्रतिनिधित्व भी किया ओर  वंहा  से  पुरूस्कृत होकर  लौटी। सुचेता सिंह अपनी मृदुभाषिता व व्यवहार के लिए  यंहा जानी जाती है, वह अनेक सामाजिक व धार्मिक  संगठनों का प्रतिनिधत्व करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *