मोदीनगर। मंगलवार की सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के रालोद की सदस्यता लेने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष धमेंद्र राठी व पूर्व विधायक राजपाल सिंह की मौजूदगी में हुई राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के लोकदल में आने पर हर्ष व्यक्त किया गया और कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
डाॅ0 केएन मोदी काॅप्लेक्स स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक पूर्व विधायक मास्टर राजपाल सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का किया आह्वान करते हुए कहा कि रालोद का कुनबा दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। क्षेत्रीय राजनीतिक हस्तियों के आने पर रालोद मजबूत संगठन होकर उभर रहा है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी ने यूपी के आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव की तैयारियों को लेकर जुट जाने का आवाहन किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी से भेंट कर े स्वर्गीय चैधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि सोमपाल शास्त्री ने कृषि नीति और राष्ट्र के मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी  से विस्तृत चर्चा की। और जयंत चैधरी को आशीर्वाद दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणबीर दहिया व जगत सिंह दौसा ने कहा कि सोमपाल शास्त्री के लोकदल में आने से पार्टी को मजबूती मिली है और विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुत बड़ी विजय मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह पार्टी की नीति एवं कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने व संचालन वरिष्ठ नेता रणबीर दहिया, जगत सिंह दौसा न सयुक्त रूप से किया। इस मौके पर इस मौके पर भोजपुर ब्लाँक के पूर्व प्रमुख विपिन चैधरी, सत्येंद्र तोमर, रामभरोसे लाल मौर्य, बिट्टू खंजरपुर, नगर अध्यक्ष ललित सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *