मोदीनगर। समाजवादी छात्र सभा की जिलाध्यक्ष का नगर के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
गांव कलछीना में  आयोजित एक स्वागत कार्यकक्रम में हिस्सा लेने पंहुची समाजवादी छात्र सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीषा त्यागी का अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम मोदीनगर आगमन पर स्वागत समारोह मनीषा त्यागी ने सपा की नीतियों व उनके क्रियाकलापों का बखान करते हुये कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों में हमें संकल्प लेना होगा कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान सौपने के लिए हमें अभी से ही तैयारी में जुट जाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवव्रत धामा व संचालन फिरोज चैहान ने किया। कार्यक्रम में सैंकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रदीप शर्मा, विधानसभा महासचिव उत्तम त्यागी ने भाजपा को हिन्दू मुस्लिम भाईचारे का दुश्मन बताया। विधानसभा उपाध्यक्ष मनजीत नेहरा, अर्जुन कादराबाद, राजेश जाटव,  प्रदीप जाटव, सागर यादव, आरिफ पूर्व प्रधान हाजी आरिफ, इरसाद मास्टर, नजर भाई, फिरोज चैहान, सालिम तोमर, गुलजार तोमर आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *