Disha bhoomi
Disha bhoomi
Disha bhoomi
Disha bhoomi

मोदीनगर की कैलाश कालोनी निवासी द्रोणाचार्य पुरूस्कृत विजय शर्मा भारतीय खेल प्राधिकरण पटियाला में भारोत्तोलक के मुख्य कोच ने ही मीराबाई चानू को वर्ष 2018 मेें हुये राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्णपदक दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कोच के दिलाये गये इस सम्मान को पाने के बाद चानू का मोदीनगर के खिलाडियों ने स्वागत किया था। टोक्यो ओलम्पिक में भारत को 49 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक पाने वाली मीराबाई ने कुल 115 किग्रा वजन उठाकर नया ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। हालांकि यह रिकॉर्ड उनका ज्यादा देर तक कायम नहीं रहा और चीन की होऊ झीहुई ने अगले ही प्रयास में 116 किग्रा वजन उठाकर इसे तोड़ दिया। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई टोक्यो ने खेलों में भारत की पदक की बड़ी दावेदार बनकर एक बेहतरीन वेटलिफ्टर के रूप में स्थापित किया है और इस सफर में उनके साथ हमेशा मोदीनगर निवासी विजय शर्मा व सहायक कोच संदीप कुमार के साथ अमेरिका के सेंट लुइस में 50 दिवसीय अभ्यास के बाद यहां पहुंची है। उनके साथ एक अन्य कोच प्रमोद शर्मा व फिजियोथेरेपिस्ट आलाप जावड़ेकर भी तोक्यो खेलों में साथ है। टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाली मीराबाई, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के बाद दूसरी भारतीय महिला एथलीट बन गयी है।
विजय शर्मा के छोटे भाई सुमित शर्मा जो दिल्ली के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से सेंट्रल वेटलिफिटिंग टीम के कोचर है। उनकी ओर से मोदीनगर व आस पास के  युवा खिलाडियों को प्रिसं जिम में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह बताते है कि कोविड के कारण हालांकि कई चीजें प्रभावित हुई हैं और इसमें खिलाड़ियों के साथ जाने वाले सपोर्ट स्टाफ की सीमा भी फिक्स है। ऐसे में अमेरिका में मीराबाई के साथ विजय शर्मा टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी करा रहे थे। राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने खेल मंत्रालय के समक्ष कहा था, कि कोविड के चलते प्रैक्टिस हॉल में सामाजिक दूरी का पालन किया जा सकता है। शर्मा ने कहा, लगभग दो महीने से अभ्यास ठप्प पड़ा है। मांसपेशियां ढीली पड़ गई हैं। परिसर सील किया हुआ है। कोई अंदर नहीं आ सकता और कोई बाहर नहीं जा सकता है, इसलिए हम अभ्यास शुरू कर सकते हैं। उनकी इस शिकायत को खेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया था।
बाक्स
विजय शर्मा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने भी दिया सम्मान
खिलाडी मीराबाई चानू के वर्ष 2018 में गोल्ड मैडल हासिल कराने में कोच की भूमिका निभाने वाले विजय शर्मा को राष्ट्रपति रामलाल गोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हे भोज पर बुलाकर सम्मानित किया था। टौक्यो ओलम्पिक में जाने से पूर्व भी खेल मंत्री किरन रीजूजू ने भी कोविड-19 के दौर में उनसे वार्ता कर खेल को लेकर खिलाडियांे के समक्ष आ रही समस्याओं का निराकरण कराकर यह जीत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here