मोदीनगर। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पति ने चाकू मारकर पत्नी को घायल कर दिया। गंभीर हालात में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा स्थित गांव खटाना निवासी प्रीति की शादी मोदीनगर के गांव सीकरीखुर्द में रविंद्र कुमार के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि कई माह से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। बुधवार रात को किसी बात को पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पति ने रसोई से चाकू लाया और प्रीति के पेट मे मार दिया। चाकू लगते ही महिला लहुलुहान होकर नीचे गिर बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पपताल में भर्ती कराया। आरोप है, कि जब महिला के मायके वाले अस्पताल आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी पति रविन्द्र, मोना, गीता व कृण्णा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।