Home AROND US Modinagar : मुल्तानीमल मोदी महाविद्यालय में संपन्न हुआ एबीपी का जनपदीय अभ्यास वर्ग

Modinagar : मुल्तानीमल मोदी महाविद्यालय में संपन्न हुआ एबीपी का जनपदीय अभ्यास वर्ग

0

मोदीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीपी) मेरठ प्रान्त जनपदीय अभ्यास वर्ग मुल्तानीमल मोदी स्नाकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।
आयोजित अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक एबीपी  कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग में छात्रों को अनुशासन में रहने, राष्ट्र के पुनरुत्थान में भागीदारी निभाने, व्यक्तित्व विकास और आज के नागरिक की तैयारी व जिम्मेदारी के व्यक्तिव विकास का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद के विभिन दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमे अंकित सुराना, पुनीत कंडेरा, हर्षित शर्मा, प्रशांत तोमर  व तहसीलस्तर के दायित्वों पर प्रोन्नत किया गया, जिसमे विकास कश्यप, हर्षित शर्मा, विजय कुमार आदि नामित हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रो० डॉ0 उत्तम कुमार,  उपाध्यक्ष डॉ0 राजेश वर्मा, प्रदेश सहमंत्री  तरुण सिंह, अनुज ठाकुर आदि ने व्याख्यान दिये । कार्यक्रम का संयोजन नगर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोनी, विकास कश्यप, अंकित, विपुल शर्मा, विजय कुमार, सेंकी, वरुण सोनी, लक्ष्य त्यागी, श्रेय त्यागी आदि ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ0 अमर सिंह कश्यप ने आगुन्तकों को धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here