मेरठ के लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में मस्जिद की दीवार के नीचे दबने से घायल हुए शमशाद ने सोमवार रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से बातचीत की। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है।

ये था मामला
बता दें कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करते समय लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में एक मस्जिद की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में दो व्यक्ति अफफान और इमरान की मौके पर मौत हो गई थी। इसके अलावा 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों का आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं शमशाद (65 वर्ष) निवासी आशियाना कॉलोनी की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले शमशाद को घर ले आए। उधर, जानकारी लगने पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया शमशाद के घर पहुंचे। सीओ ने परिवार वालों से कहा कि शमशाद का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया गया कि घायल दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई। जिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *