मोदीनगर। ईवनिंग वाॅक के लिए पंहुचे युवकों के दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों में जमकर लात घूसे चले व पत्थरबाजी हुई। इस संघर्ष में कई युवक घायल हो गए। पुलिस ने दस युवकों को हिरासत में ले लिया है।
हापुड मार्ग स्थित गांधी मैदान में आसपास के गांवों के युवक ईवनिंग वाॅक के लिए आते है। सांय भी युवक दौड लगा रहे थे। किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुट आमने सामने गए और जमकर लात घुसे व पत्थरबाजी चली। इस संघर्ष में एक युवक का सिर फट गया और कई घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दस युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस विवाद के कारणों का सुराग लगाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *