मोदीनगर : सुदामापुरी में श्री अजमीढ़ जी भवन हनुमान मंदिर में चल रही हनुमत कथा में बृहस्पतिवार को भी श्रद्धालुओं पहुंचे। भगवान हनुमान का जन्मउत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली रहे। इस दौरान कथा व्यास अरविंद ओझा ने कहा कि भगवान शिव गुरुओं के परम गुरु हैं, इसलिए शिव के अवतार भगवान हनुमान गुरू की भूमिका में जन्म लेकर मनुष्यों की बुराइयों को सुधारते हैं। गुरू का कर्तव्य अपने शिष्य को कुमार्ग पर चलने से बचाना है। हनुमान ने लंका में रावण के दरबार में रावण को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम अपनी जननी, जन्मभूमि और अपने धाम के लोगों को बहुत प्यार करते हैं। हमें संदेश देते है कि हमें भी अपने गांव को तीर्थ समझना चाहिए। कथा में मोहन लाल ने व्यास पूजन किया। इस मौके पर कुंज बिहारी शर्मा, विश्वबंधु सचदेवा, जितेंद्र अग्रवाल, अभिषेक मैत्री, वेदप्रकाश चौधरी, रजनीश चौधरी, प्रदीप शर्मा, राहुल राणा, ललित त्यागी आदि उपस्थित रहे।
