मोदीनगर :श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत शाम को महेंद्रपुरी स्थित श्री श्याम मंदिर विशाल संकीर्तन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सांसद डा. राजकुमार सांगवान रहे। नंदकिशोर शर्मा, मनोज शर्मा, निशा शर्मा, ईशा शर्मा, सिद्धांत राज व पूजा अरोड़ा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंच संचालन सीताराम शर्मा ने किया। इस दौरान 1100 किलो 56 भोग विशाल भंडारा भी हुआ। इस मौके पर रामासरे शर्मा, डा. पवन सिंहल, मोनू धामा, रमेश गोयल, डा. पंकज गोयल, संजय अग्रवाल, गिरीश बंसल, विजय सिंह, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
