मोदीनगर : सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुरादनगर में रोहिंग्या मुद्दे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मोदीनगर में बड़ी संख्या में रह रहे रोहिंग्याओं को बाहर करने की मांग की। आरोप लगाया कि ये रोहिंग्या शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इनसे लोगों की सुरक्षा को भी खतरा है। इसलिए इनपर कार्रवाई होनी चाहिए। पदाधिकारियों ने एसआईआर में रोहिंग्या की वोट नहीं बनाने को लेकर मोदीनगर तहसीलदार रजत सिंह को ज्ञापन भी दिया। सुबह करीब 11 बजे पदाधिकारी मोदीनगर तहसील में पहुंचे थे। नारेबाजी करते हुए वे तहसील सभागार में पहुंचे। यहां अधिकारी एसआईआर का कार्य कर रहे थे। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि शहर की कई कालोनी में रोहिंग्या बसे हुए हैं। इन्हें मतदाता सूची में शामिल ना किया जाए। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ये रोहिग्या शहर में अपराध कर रहे हैं। लोग इनसे परेशान है। तहसीलदार ने उनकी बात सुनी और उच्चाधिकारियों तक मांग पत्र पहुंचाने का भरोसा दिया। इस मौके पर नीरज शर्मा, पंकज कंसल, आशीष, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
