मोदीनगर :
हरमुखपुरी कालोनी में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर लोगों ने नगरपलिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ईओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। हरमुखपुरी कालोनी से बड़ी संख्या में लोग मोदीनगर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना था कि कालोनी में कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर आरोपी लोगाें से अभद्रता करते हैं। ऐसा काफी समय से चल रहा है। अतिक्रमण को लेकर नगरपालिका अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को नगरपालिका पर हंगामा किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ईओ मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा।