मोदीनगर : कांग्रेस पदाधिकारियों ने तिबड़ा रोड रेलवे फाटक पर आरओबी( रेलवे ओवरब्रिज) बनाने की मांग को लेकर मोदीनगर तहसील पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार रजत सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने फाटक के चलते लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी से तहसीलदार को अवगत कराया। तहसीलदार ने उनकी मांग शासनस्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया है। बतादे कि कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मोदीनगर तहसील पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्रदर्शन किया। उनके बीच तहसीलदार पहुंचे। कांग्रेस पदधिकारियों ने उन्हें बताया कि तिबड़ा रोड पर रेलवे फाटक बंद होने पर भयंकर जाम लगता है। वाहनों की कतार बसस्टैंड पर पहुंच जाती है। ऐसे में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। तिबड़ा रोड से कई गांवों से रास्ता निकलता है। साथ ही यहां तमाम कालाेनियों बसी हैं। जहां बड़ी तादाद में लोग रहते हैं। तिबड़ा रोड पर आरओबी बनने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरह राजचौपले पर आरओबी बनाया जा रहा है उसी तरह अधिकारियों को तिबड़ा रोड पर भी ध्यान देना होगा। तिबड़ा रोड का जाम शहर की मुख्य समस्याओं में से एक है। इस मौके पर ब्रजेश सैन, सुनील शर्मा, विशाल, चांदवीर, ममता,आसिफ आदि उपस्थित रहे।