मोदीनगर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति और पौराणिक मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और उप जिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सुबह करीब 11 बजे पदाधिकारी तहसील में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कि सरकार द्वारा वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त किया गया है। यहां लंबी मूर्तियों तक तोड़ी गई हैं। इस घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था। यह स्थान लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। ऐसे में सरकार को इस घाट का पुननिर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है। इस दौरान पदाधिकारियों ने तहसील में प्रदर्शन भी किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कल्पना सिंह, भिखारी लाल कश्यप, चांद वीर चौधरी, पवन देव कोरी, संजय शर्मा, जहुर खान, रविंद्र कुमार शर्मा, फकीर चंद कश्यप, हरिदत्त कसाना और दिनेश शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *