Modinagar भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र त्यागी पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा नेत्री बेबीरानी मोर्य से उनके आगरा स्थित आवास पर भेट की और उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर उन्हें बधाई दी।
बता दें कि बेबी रानी मोर्य पूर्व राज्यपाल रही हैं। पार्टी के निर्देश पर इस्तीफा देकर वह उत्तर प्रदेश चुनाव में सक्रिय रहीं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं, कि बेबी रानी मोर्य को उत्तर प्रदेश सरकार में अब कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र त्यागी ने पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा नेत्री बेबीरानी मोर्य को बुके भेंटकर उनको पार्टी की जीत पर बधाई दी। बेबी रानी मोर्य ने इस जीत को आदित्यनाथ योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *