मोदीनगर : निवाड़ी नहर पुल से शुक्रवार दोपहर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो किलोमीटर दूर नहर से शव को निकाल लिया। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग नहर में गिर गए हैं। इसपर पुलिस टीम दौड़ी। गौताखाेरों को भी सूचना देकर माैके पर बुलाया और सर्च आपरेशन चलाया। करीब एक घंटे बाद शव नहर से बरामद हुअा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग निवाड़ी पुल पर आए और घूमते रहे। इसी बीच पुल से उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पैंगा गांव के निकट नहर में बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 80 वर्ष है। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। लेकिन पता नहीं चला। आसपास के थानों में शव का हुलिया भेजा गया है। शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं।
