मोदीनगर :संस्कृत भारती द्वारा मोदीनगर में जगह जगह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्लोक सुनाने पर चॉकलेट दी गई। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार करना रहा। यह आयोजन कई धार्मिक स्थानों, पर्यटक स्थानों पर हुआ। जिसमें बच्चों, युवाओं समेत समाज के प्रत्येक तबके के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर जिला संयोजक उदय चन्द्र झा, जिलाध्यक्ष गोपाल कौशिक, रामांश शुक्ला, खुशी त्यागी, कीर्ति, ज्योति, कुनाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *