मोदीनगर :मोदीनगर में शुक्रवार को निशान यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर महिला चोर ने चार महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई है पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। शुक्रवार को मोदीनगर में श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। निशान यात्रा दिल्ली-मेरठ मार्ग से गुजर रही थी। इसी यात्रा में विमला, ललिता, शांति व प्रेमलता शामिल थी। निशान यात्रा के दौरान इन महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। यात्रा संपन्न होने के बाद महिलाओं को इस बारे में पता चला। एसीपी का कहना है कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कराई जा रही है।
