मोदीनगर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम के निकट कार को सड़क के बीच में तिरछे तरीके से खड़ी कर जाम लगाने का मामला निवाड़ी पुलिस ने दर्ज कर लिया है। आरोपित पर सड़क जाम कर लोगों को परेशान करने का आरोप है। वीडियाे के आधार पर पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपित की पहचान निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव अबुपुर के तरूण कुमार के रूप में की है। आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। दो दिन पहले एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसमें एक आरोपित ने अपनी लाल रंग की कार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सड़क के बीच में खड़ा कर दिया। जिसके चलते पीछे से आ रहे वाहनों को आगे जाने का रास्ता नहीं मिला और जाम लग गया। कुछ वाहन कार के बराबर से निकले। वीडियाे को लोगों ने एक्स पर ट्वीट किया। वीडियाे पर संज्ञान लेते हुए निवाड़ी पुलिस छानबीन में जुटी। निवाड़ी थाने में तैनात दारोगा भानू प्रकाश सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तरूण पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश चल रही है। जल्द गिरफ्तार कर अावश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *