मोहित ने पत्नी पर लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

मोदीनगर। नगर की कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी आईटी इंजीनियर मोहित त्यागी की खुदकुशी के मामले में परिजनों ने पत्नी प्रियंका त्यागी समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाई राहुल त्यागी ने बताया कि मोहित प्रियंका की प्रताड़ना के कारण तनाव में चल रहे थे। उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पूर्व पत्नी की प्रताड़ना के कारण खुदकुशी करने का आरोप लगाते हुए अपने परिचितों को वाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था।
कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी मोहित त्यागी एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर थे। भाई राहुल त्यागी ने बताया कि दिसंबर 2020 में मोहित की शादी जनपद संभल निवासी प्रियंका त्यागी के साथ हुई थी। एक साल बाद उन्हें बेटा पैदा हुआ।
आरोप है कि प्रियंका शादी के बाद से ही लगातार मोहित और ससुराल वालों को प्रताड़ित करने लगी। कई बार समझौता भी हुआ मगर उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। प्रियंका मोहित को प्रताड़ित करती रही। बीते वर्ष नवंबर 2024 में प्रियंका ससुराल से लाखों के गहने और 35 हजार की नकदी लेकर मायके चली गई। आरोप फोते है कि प्रियंका मोहित और अन्य ससुराल वालों को दहेज के झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने की लगातार धमकी दे रही थी।मोहित ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से मामले की लिखित शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं
हुई। राहुल त्यागी ने बताया कि बीते मंगलवार को के जनपद संभल के थाना ऐचौड़ा कम्बोह के उपनिरीक्षक ने पिता जयप्रकाश त्यागी के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि आपकी पुत्र वधू प्रियंका ने मोहित और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में लिखित शिकायत दी है। कॉलकर्ता उपनिरीक्षक ने मोहित समेत सभी ससुराल वालों को ऐचौड़ा कम्बोह थाने आने के लिए कहा। जैसे ही इसकी जानकारी मोहित को लगी तो वह तनाव में आ गए। उसी दिन दोपहर में मोहित ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। एसीपी जनप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी प्रियंका उसके भाई पुनीत त्यागी भाभी नीतू त्यागी, मामा अनिल त्यागी और विशेष त्यागी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मोहित के भाई राहुल त्यागी ने बताया कि शादी के बाद ही प्रियंका लगातार प्रताड़ित कर रही थी। प्रियंका मोहित के साथ साथ पूरे परिवार को दहेज के झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने की धमकी देती थी। मोहित परिवार बचाने के लिए सब कुछ सहते रहे। राहुल ने बताया कि बीते वर्ष नवंबर में प्रिंयका मोहित की अनुपस्थिति में भर में चली गई। यह लाखों की कीमत के गहने और नकदी भी साथ ले गई। राहुल का आरोप है कि मोहित ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उनका भाई आत्मघाती कदम कभी नहीं उठाता और वह जोवित होता।

कॉल आने के बाद किया जहरीले पदार्थ का सेवन
राहुल के अनुसार बीते मंगलवार सुबह करीब दस बजे जनपद संभल के थाना ऐचौड़ा कम्बोह के उपनिरीक्षक ने पिता जयप्रकाश त्यागी को कॉल किया। उपनिरीक्षक ने बताया कि प्रियंका थाने में बैठी है और उसने मोहित व परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की लिखित शिकायत दी है। जल्दी थाने चले आओ वरना कोई भी जेल जाने से नहीं बचा सकता। मामले की जानकारी जैसे ही मोहित को लगी तो वह तनाव में आ गए और घर से बाहर चले गए। इसके बाद मोहित ने वाट्सएप पर सुसाइट नोट भेजकर जहरीले पदार्थ के सेवन करने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *