मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना में एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता कुसुमलता की मौत के मामले में पुलिस ने पति महेश पाल समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।महिला कुसुमलता की भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना में मदनपाल के साथ शादी हुई थी। 13 मई को कुसुमलता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता महेंद्र सिंह के मुताबिक, ससुराल के लोग कुसुमलता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 12 मई को उनके पास कुसुमलता की काल आई। उसने उनसे कहा कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग उन्हें परेशान करते हैं। आए दिन मारपीट करते हैं। वह बुरी तरह परेशान आ चुकी है। अगले ही दिन 13 मई को कुसुमलता की मौत की सूचना मिली। महेंद्र का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेजलोभ में ही विवाहिता की हत्या की है। उनकी तरफ से थाने में शिकायत दी गई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पति मदनपाल सिंह, ससुर भागमल, सास मुनेश, देवर सुनील, निशांत व ननद गीता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।