मोदीनगर थानाक्षेत्र के गांव बेगमाबाद स्थित एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोसी सहित चार पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय छात्रा 29 मई को मोदीनगर स्थित कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले चार आरोपियों पर अपहरण का आरोप लगाया है। एसीपी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द युवती की सकुशल बरामद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *