Disha Bhoomi
Modinagar दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव सीकरीकलां के निकट कार सवार बदमाशों ने बाइक से बैंग उड़ा दिया। बैंग में  छह लाख रुपये की नकदी के अलावा साढे तीन लाख रुपये के चैक व अन्य सामान मौजूद था। पीड़ित दिल्ली से मोदीनगर तहसील में एक प्लॉट का बैनामा करने के लिए जा रहे थे। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को जांच करने का आश्वासन दिया है।
दिल्ली की मण्डौली स्थित सबौली कॉलोनी निवासी आशीष कुमार परिवार सहित रहते है। काफी समय पहले आशीष कुमार ने सारा मार्ग पर 125 गज के प्लॉट का सौदा तय किया था। शुक्रवार को मोदीनगर तहसील में बैनामा होने की बात तय हुई थी। आशीष कुमार बाइक पर अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से मोदीनगर के लिए आ रहे थे। उन्होने छह लाख रुपये की नकदी 3.70 लाख रुपये के चैक व अन्य सामान बाइक के बैंग में रख दिया। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव सीकरीकलां के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार से बाइक पर लटके बैंग को किसी धारदार हथियार से बैंग काट लिया। बैंग नीचे सड़क पर गिर गया। सड़क पर बैग गिरने के बाद कार सवार युवक बैंग उठाकर मेरठ की और से फरार हो गया। आशीष ने दूसरी बाइक पर सवार अपने साले के साथ कार सवार बदमाश का काफी दूर तक पीछा भी किया। लेकिन कार सवार युवक बैंग लेकर फरार हो गया। इसके बाद बाइक सवार युवक आशीष कुमार मोदीनगर थाने पहुंचा और तहरीर दी। थाना प्रभारी अनिता सिंह ने बताया कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक कर बदमाश की तलाश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *