मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकी में घर के बाहर शराब पीकर गाली देने का विरोध करने आरोपियों ने 15 वर्षीय किशोर की पिटाई कर दी। विवाहिता ने बताया कि बीती रात कुछ युवक घर के बाहर शराब पीकर गाली दे रहे थे। उनके पुत्र अमीर अहमद ने गाली देने का विरोध किया। तभी आरोपी ने पुत्र पर हमला बोल दिया। अमीर जान बचाने के लिए घर में भागा तो आरोपी पीछा करते हुए घर में घुस गए और पीटकर घायल कर दिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर उमर, आवेज, शावेज व रिहान निवासी मानकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *